नई राजनीति
नई राजनीति
प्रतीकों की राजनीति है
जिसके ओट में
कारोबार होता है
मसलन
आपको रोटी चाहिए तो
सामने 'राम' रख दिए जाएंगे
महंगाई
राष्ट्रवाद का 'बाय-प्रोडक्ट'
तो आलोचनाएं
देशद्रोह हो जाएंगे
और प्रकारांतर में
सत्ता से
असहमत होना
इन प्रतीकों के खिलाफ बगावत
जिसके सर
सदियों से
कुचले जाते रहे हैं।
Comments
Post a Comment