तुम्हारे लिए

1.

इसके खिलाफ़ कि

जंग वर्जित है

जंग जारी है ज़िगर में

तुम्हारे लिए।


2.


मेरे लिए

अज़ान सी पाक हो तुम

जिसमें

मेरी मोहब्बत की शहादत तय है

मेरे ज़िगर के कर्बला में।


3.


एक तुम ही हो

जो मेरी शहादत पर

दोगी मुझे मिट्टी

नम आंखें छुपाए अपनी।


4.


मिट्टी में मेरी 

लाना तुम

वही सफेद फूल

जो तुम्हें बेहद पसंद है।

Comments

Popular Posts