राम लौटेंगे आज

अमावस की रात

तम के गह्वर में
राम लौटेंगे आज

दीप जलाओ
मंगल गाओ

वैसे तो राम
युगों-युगों से लौट रहे हैं

पर अब दीप
रावण भी जलाते हैं

गोयाकि
राम से युद्ध करके नहीं
बल्कि
उनकी भक्ति की आड़ में
अनीति आसान हो

इस अमावस की रात
क्या राम लौटेंगे आज?

Comments

Popular Posts