कृषि बिल/आंदोलन

राजा ने बिसात बिछाया 
और चला शह की चाल

राजा तो जीत ही गया था कि
शह-मात के बीच में 
आड़े आ गया किसान 

राजा जीता तो होगी लूट
किसान हारा तो खेतों में उगेंगी भूख

अब यह तय है कि 
दोनों में से एक होकर रहेगा
या तो.. राजा टूटेगा 
या फिर रोटी छूटेगा।

Comments

Popular Posts