अमृता जी के लिए


मुझे आपसे प्रेम है
इसलिए भी कि
मेरे जीवन के पड़ाव के एक खूबसूरत मोड़ पर 
जब चीजें धुंधली सी थी
तभी आप किसी फरिश्ते सी आईं
और धुंध उस एक क्षण में गायब हो गया।

मुझे आपसे प्रेम है
इसलिए भी कि
मैंने जो राह चुनी उस राह पर 
सफ़र से मंज़िल तक का साथ आपका रहा
और क्या खूब रहा।

मुझे आपसे प्रेम है
इसलिए भी कि 
मैंने उन सारी चीजों से प्रेम किया है 
जिसे उसने प्रेम किया है
और उसने आपको टूट कर प्रेम किया है
और मैंने उसे।

मुझे आपसे प्रेम है
इसलिए भी कि आप केवल प्रेम हैं।

Comments

Popular Posts