गुलाल
जादू के
इस मौसम में
रंगों की दरिया में
जीवन की नाव में
तुम्हारा साथ होना
सुकून है
और
मेरे गालों पर मला
तुम्हारा गुलाल
सिर्फ गुलाल नहीं
प्यार है
जिसमें इसके
अभी-अभी होने का अहसास है।
मेरी भावनाएं आकार ले उससे पहले ही उसके गर्भपात हो जाने कि दास्तान, उल्काश्म है. जिसमें मैं हूँ, यकबयक उत्पन्न हुयी मेरी भावनाएं हैं और आपका साथ है, नहीं तो सबकुछ दिल ही दिल में ख़त्म होकर रह जाती.
Comments
Post a Comment