गृह प्रवेश
धूप, दीप, घी, बाती
कपूर, केसर, चंदन
यज्ञोपवीत
कुमकुम, हल्दी, चावल, गुलाल
रुई, रोली, सिंदूर, सुपारी, पान
गंगाजल व पुष्पमाल
देव आवाहन हेतु संग
मंत्रोच्चार
हो रहा तुम्हारा प्राण-प्रतिष्ठा
कर समर्पण अपनी निष्ठा
हे देव!
आओ, करो गृह-प्रवेश
आओ, करो गृह-प्रवेश।
Comments
Post a Comment