चेहरा.
बाहरी औ' भीतरी स्तर पर
केवल एक ही नहीं हूँ मैं
इन दोनों के बीच
कई चेहरे हैं
चेहरों में कई परतें हैं
जिसे चस्पा लेता हूँ
अपने ऊपर
अपनी जरूरतों के तई
प्रतीक भी तो एक चेहरा है
राम भी औ' रावण भी
मैं चेहरे को मुखौटा नहीं कह रहा
हाँ, मैं मुखौटा नही कह रहा
यह संभ्रांत नही लगता
क्योंकि
यह सारा उद्यम
इसी संभ्रांत दिखने का है
लेकिन हर एक
परतों के नीचे
मिटता रहता हूँ
अपने ही
शून्यता के अन्धकार में.
यह इस चेहरे के परतों की कीमत है .
_______________________
केवल एक ही नहीं हूँ मैं
इन दोनों के बीच
कई चेहरे हैं
चेहरों में कई परतें हैं
जिसे चस्पा लेता हूँ
अपने ऊपर
अपनी जरूरतों के तई
प्रतीक भी तो एक चेहरा है
राम भी औ' रावण भी
मैं चेहरे को मुखौटा नहीं कह रहा
हाँ, मैं मुखौटा नही कह रहा
यह संभ्रांत नही लगता
क्योंकि
यह सारा उद्यम
इसी संभ्रांत दिखने का है
लेकिन हर एक
परतों के नीचे
मिटता रहता हूँ
अपने ही
शून्यता के अन्धकार में.
यह इस चेहरे के परतों की कीमत है .
_______________________
Comments
Post a Comment