पतन का था इतिहास
पुराना किला के खंडहर में
उस सफ़ेद शेर को
देखने से पहले, जिस पर
इल्ज़ाम था आदमखोर का;
मैंने खीचीं थी तुम्हारी तस्वीर
बैकग्राउंड में जिसके,
पतन का था इतिहास।
सुना है, अब नहीं है वो, पर
कर गया है शापित आबो-हवा को
आदमखोरी छिपा रहता है
अब दंगों में.
सुनो,_____________
फिर चलना एक बार
पुराना किला के खंडहर में,
खींचूँगा मैं तुम्हारी तस्वीर
बैकग्राउंड में देखूंगा, अब
है कैसा इतिहास !
Comments
Post a Comment