अंतहीन श्रृंखला

तुम्हारा प्यार
लक्ष्मण बूटी है
एक अंतहीन श्रृंखला


तनिक नमी पा जाने से
निकल आती है
इसमें कलियाँ
और...
फूल खिलते हैं.


यह नमी है यादें
संग बिताये पलों की
पर यह भी
रहता नहीं टिककर
और...
फूल की तरह ही 
मुरझा जाती हैं. 

Comments

Popular Posts