विश्वासघात

वो बादशाह थे 
इक्का थे 
हुकूम का इक्का थे 

सब ने कहा हमको भी साथ ले ले 
पर नहीं 
दंभ में रहे वो अकेले 

सब ने,
आपस में अपना कुनबा जोड़ा 
क्रमबद्ध हुए अँधा लंगड़ा लूला 

आमजन दो,तीन,चार 
इक्का बादशाह बेकार   

अगले रोज के अखबार की सुर्खियाँ थी 
आमजन ने किया सत्ता से विश्वासघात. 

Comments

Popular Posts