मेरे लिए

हाँ, मुझे सफ़ेद फूल पसंद हैं

तो क्या तुम

मेरे लिए भी सफ़ेद फूल लाओगे?


अगर मैं कहूँ कि

तुम्हारी खुशबू इन फूलों जैसी है

तो क्या तुम

मेरी बात पर यकीन करोगे?


अगर मैं कहूँ कि

तुम्हारे और मेरे दरम्यान

जो एक पूल है; अनकहे रिश्तों सा

उसे एक नाम चाहिए

तो क्या तुम उसे वो नाम दोगे?


अगर मैं कहूँ कि

मुझे इन फूलों में भी

सबसे इतर

चाहिए ख़ुद का वजूद

तो क्या तुम मेरे साथ खड़े मिलोगे?


हां, मुझे फूल पसंद हैं

कुछ बेहद पसंद

तो क्या तुम

अब भी

मेरे लिए वही फूल लाओगे?

Comments

Popular Posts