मेरा नाम
यह जो कमरा है
मेरे लिए नया है
इसके एक दिवार पर एक पोर्ट्रेट टंगी है
जिसकी उदास निगाहें
इसके एक दिवार पर एक पोर्ट्रेट टंगी है
जिसकी उदास निगाहें
मुझे देख रही है
कुछ सूखे गुलाब हैं फर्श पर बिखरे हुए
एक पुराना ग्रीटिंग कार्ड है जिसपर
आई लव यू लिखा है
और पास ही एक ऐश-ट्रे रखी है
शायद प्रेम ने अपने कई रंग देखे हैं यहाँ
मैं भी तो अपने पहले के कमरा में
छोड़ आया हूँ विश्व का मानचित्र
जिसपर तुमने
भूमध्य सागर से लाल सागर तक अपना नाम उकेरा था
नीली पेन्सिल से
फिर उसके बीच छोटे हर्फों में लिख दिया था
मेरा नाम यूँ जैसे कि
एक छोटी सी नाव तैर रही हो उस नहर में.
Comments
Post a Comment