सिस्टम
सिस्टम क्या है
एक तय रिवाज!
जिसका काम है
इस रिवाज को
बनाए रखना
और
इसे बनाए रखने में
चाहिए गर्व का भाव
जो है एक शर्त
अनकही
इसलिए ज्योति का
अपने बीमार बाप के साथ
मजबूरी में
हजार किलोमीटर
तय करना साईकिल से
सत्ता के लिए
गर्व की गाथा है
राष्ट्रीय शर्म की नहीं.
Comments
Post a Comment