अव्यक्त
बहुत कुछ है जो
कहना चाहता हूँ
पर अक्सर शब्द मौन होते हैं
और सब अव्यक्त रह जाता है
सुख-दुःख हँसी-ख़ुशी
... और मेरा प्यार भी.
फिर ...
भावनाओं के घुमड़ते सागर के बीच फँसी
दिल की नौका के पाल को
आहिस्ता से समेटता हूँ,
उसपर हाथ रख लेता हूँ.
कहना चाहता हूँ
पर अक्सर शब्द मौन होते हैं
और सब अव्यक्त रह जाता है
सुख-दुःख हँसी-ख़ुशी
... और मेरा प्यार भी.
फिर ...
भावनाओं के घुमड़ते सागर के बीच फँसी
दिल की नौका के पाल को
आहिस्ता से समेटता हूँ,
उसपर हाथ रख लेता हूँ.
Comments
Post a Comment