तुम्हारी जय है.
दहशतगर्दी व्याख्यायित करना
तुम्हारा काम नही
हम हैं, कहेंगें इसे
मानवता के लिए है यह अभिशाप
और फिर धीरे-धीरे
सारी चीजें काबू होंगी
तुम भी और दहशतगर्द भी.
पर सबसे जरुरी है तुम्हारा होना
क्योकि तुम हो तो हम हैं
तुम नहीं तो फिर शासक कौन शासित कौन !
इसलिए...
स्वस्थ रहो शांत रहो
है जरुरी इसके लिए योग
तुम योग करो.
पीठ के बल लेट जाओ
लो एक लम्बी साँस
और फिर छोड़ो धीरे-धीरे
जैसे तुम छोड़ रहे हो
शिक्षा-स्वास्थय का बजट
फिर खींचो धीरे-धीरे अपनी साँस अन्दर
जैसे किसान निगलते हैं अपने निवाले
इस तरह तुम करते हो कल्याण
अपनी पीढ़ी के लिए छोड़ते हो संसाधन
________ तुम्हारी जय है.
तुम्हारा काम नही
हम हैं, कहेंगें इसे
मानवता के लिए है यह अभिशाप
और फिर धीरे-धीरे
सारी चीजें काबू होंगी
तुम भी और दहशतगर्द भी.
पर सबसे जरुरी है तुम्हारा होना
क्योकि तुम हो तो हम हैं
तुम नहीं तो फिर शासक कौन शासित कौन !
इसलिए...
स्वस्थ रहो शांत रहो
है जरुरी इसके लिए योग
तुम योग करो.
पीठ के बल लेट जाओ
लो एक लम्बी साँस
और फिर छोड़ो धीरे-धीरे
जैसे तुम छोड़ रहे हो
शिक्षा-स्वास्थय का बजट
फिर खींचो धीरे-धीरे अपनी साँस अन्दर
जैसे किसान निगलते हैं अपने निवाले
इस तरह तुम करते हो कल्याण
अपनी पीढ़ी के लिए छोड़ते हो संसाधन
________ तुम्हारी जय है.
Comments
Post a Comment