Lockdown/ लौटते मजदूर

भूखों चल रहा 
जो अपनी मिट्टी की तरफ
एक अंतहीन पथ पर
हारकर
इस बियाबान में

वही देश है और
वही तुम्हारा मुस्तक़बिल

बचा सको तो 
बचा लो अपनी साख़
कर उनकी नौका पार

देखना
वही जयघोष करेंगे 
चिर जियो सरकार।


Comments

Popular Posts