युद्ध

वस्तुतः युद्ध है
शांति के लिए
 पर,
___________

युद्ध
एक अमरबेल है
भीतरी औ बाहरी
दो स्तरों पर

बस पनपने की देर है
एक बार पनपा नहीं की
फिर
कभी ख़त्म नहीं होता

अनवरत
द्वंधयुद्ध चलता रहता है
सरहदों पर भी
और
मन के परतों के बीच भी
शांति के लिए ही. 

Comments

Popular Posts