जादू-टोना

शिकायत है तुमसे
तुमने कर दिया है मुझपर टोना
नहीं नहीं जादू-टोना
या फिर तुमने कुछ फूँक कर खिला दिया है मुझे
ठीक वैसे ही जैसे मेरे यासीन चाचा की एक कहानी में एक दरवेश ने इबादत में कुछ बुदबुदाते हुए, अपनी मुट्ठी में फूँक मारकर कुछ मेवे उस बच्चे को खाने दिया था
फिर वह दरवेश जैसे हिरण था और बच्चा शावक
संग-संग
अप्रतिम सुंदर चपल चंचल
नहीं तो ऐसा क्यों ही होता कि
जीवन के विविध रंगों में
उसके हर जर्रे की खुशबू में
और तो और अपने दुःख के गहनतम पलों में भी बस तुम याद आते
जैसे हो संग-संग
अप्रितम सुंदर चपल चंचल
___________

शिकायत है तुमसे
तुमने कर दिया है मुझपर टोना
नहीं नहीं जादू-टोना।

Comments

Popular Posts