वजूद

लोगों को कहते सुना है

हमारा घर छोटा है 
लोगों ने सोचा दिल छोटा है

हमारी पृष्ठभूमि संक्षिप्त है
लोगों ने सोचा फसलें बौनी हैं

हमारा ओहदा उनसे कम है
लोगों ने सोचा वजूद ही क्या है
__________________

माँ की आंखों में मैंने 
सर्द रात की स्याह भी देखा है.

Comments

Popular Posts