बाल-शोषण

अक्सर
बड़ी मछली करती है शिकार
छोटी मछलियों का
____________

कहे - अनकहे
रिश्तों के धागे से
आते हैं करीब
और बगिया के
हँसते - खिलखिलाते फूलों को 
अपनी कुत्सित जरूरतों के तई मसल देते हैं

अमूमन,
मसले फूलों कि भनक
लगने नही पाती

और फिर वह 
अगले शिकार की करता है खोज
______________

काश !
छोटी मछलियां भी
पलटकर वार कर ही देती.

Comments

Popular Posts