नेता

सुनो मेरे भाई बहना
हरिया झुनिया काकी गहना
वह पराया है, धोखेबाज है
तुम्हें ठगने
अपना जाल फैलाया है
उसमे फँसना नही
_______________
मैं आपका हूँ
रहूँगा सदा बनके अपना
दिया वचन जो तोड़ा
समझो मिट्टी में तन छोड़ा
जो कह रहा हूँ अभी
वही आगे भी करूँगा
चौराहे पर चिल्ला रहा था एक नेता
सुनो मेरे भाई बहना
________________
हरिया झुनिया काकी गहना
देख रहे थे सुन्दर सपना.

Comments

Popular Posts