करवाचौथ

पत्नी का अपने पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना-अर्चना निर्जला रहकर चाँद से, करवाचौथ है
पत्नी की लंबी उम्र स्वास्थ्य
उसे उसके इस निर्जला उपवास रहने में है!
उपवास उपासना का सरलीकरण है
चाँद के तले पति की हो उपासना
ऐसा अवचेतन में बैठा दिया गया विधान है
नहीं नहीं,
दरअसल ऐसा चतुर विधान है
और पत्नियाँ खुशी-खुशी उत्सवमय होती हैं।

Comments

Popular Posts